भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान अब सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, भारत ने पाक की ओर से दागीं गईं मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की जमकर पोल खोली गई है। भारत ने दो टूक कहा है कि यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि ओसामा बिन लादेन कहां मिला था और उसे किसने शहीद का दर्जा दिया था।