एटा में प्रेम विवाह करने वाली एक महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। घरेलू कलह बढ़ने पर आरोपी ने पहले पत्नी का गला दबाया। फिर सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। रात के सन्नाटे में साथियों की मदद से उसके अवशेष पास की खाली जमीन में दबा दिए। वारदात के बाद वह करीब 11 दिन तक ऐसे घूमता रहा। जैसे कुछ हुआ ही न हो। रोजाना ऑफिस जाता रहा। अपने व्यवहार से किसी को भी शक नहीं होने दिया। इसी दौरान पड़ोसियों ने संदिग्ध गतिविधि देखकर सीसीटीवी में जले हुए शव को ले जाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
पड़ोसियों ने इसकी जानकारी महिला की मां को दी। जिसके बाद वह एटा पहुंचीं और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वारदात के लगभग 13 दिन बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को पकड़ लिया। यह घटना शहर से मात्र एक किलोमीटर दूर प्रेम नगर मोहल्ले की है।