’13वें बच्चे की मां’ ने एलन मस्क के बारे में क्या बताया

टेक अरबपति एलन मस्क के 13वें बच्चे को जन्म देने का दावा करने वाली महिला ने कुछ नए खुलासे किए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के मालिक के साथ अपने संबंध के बारे में उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर बातचीत की। एशले सेंट क्लेयर ने कहा कि मस्क के साथ उनका रिश्ता मैसेज के जरिए शुरू हुआ। द पोस्ट को उन्होंने बताया कि 53 वर्षीय टेस्ला चीफ फनी और डाउन टू अर्थ इंसान हैं। उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कहा था कि बच्चे को सीक्रेट रखा जाए। क्लेयर ने अपने बेटे का नाम गुप्त ही रखने को कहा मगर यह जरूर बताया कि वह खुश और स्वस्थ है।

26 वर्षीय एशले सेंट क्लेयर ने कहा, ‘मेरा बच्चा मेरे साथ हुई सबसे परफेक्ट चीज है। मैं कुछ भी नहीं बदलना चाहती हूं।’ मालूम हो कि क्लेयर ने शुक्रवार को उस वक्त इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी, जब उन्होंने दावा कि 5 महीने पहले एलन मस्क के बच्चे को जन्म दिया है। यह सुनकर लोग हैरान रह गए और तरह-तरह के सवाल पूछे जाने लगे। क्लेयर ने बताया कि कुछ रिपोर्टर्स उनकी प्राइवेसी को भंग करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने खुद ही सामने आकर सच बताया दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *