शादी की खुशियां मातम में बदल गईं

श्योपुर, मध्य प्रदेश एक शादी के दौरान घोड़ी पर सवार एक दूल्हे की मौत हो गई। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हा और दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, श्योपुर में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। पंडित जी जब तक सात फेरों और मंत्रोच्चार से दूल्हा-दुल्हन को सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के साथ बंधन में बांधते, उससे पहले ही अचानक दूल्हे की मौत से हड़कंप मच गया।दुल्हा बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंचा और तोरण मारने के बाद जैसे ही घोड़ी पर बैठकर स्टेज की तरफ जा रहा था तभी अचानक से दूल्हे ने दम तोड़ दिया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया।मौत से पहले दूल्हे ने घोड़ी उतरकर बरातियों के साथ जमकर डांस भी किया और फिर घोड़ी पर सवार होकर बारात आगे जाने लगी। दुल्हन सज-धजकर स्टेज पर दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हे के आने से पहले उसकी मौत की खबर आ गई। दूल्हे की मौत से पूरे श्योपुर शहर में शोक की लहर छाई हुई है। मृतक दूल्हा प्रदीप जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश जाट का भतीजा था। वह एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *