पुतिन के करीबी ने ट्रंप के सीजफायर प्लान पर और क्या कहा?

रूस यूक्रेन युद्ध को तीन साल पूरे हो चुके हैं और अभी तक दोनों के बीच चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोनों देशों के बीच शांति प्रस्ताव की कोशिश को रूस की तरफ से बड़ा झटका लगा है. रूस की तरफ से अमेरिका-यूक्रेन के सीजफायर प्रस्ताव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वरिष्ठ सहयोगी यूरी उशाकोव ने अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज से फोन पर हुई बातचीत के सीजफायर प्रस्ताव की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘ये सिर्फ एक टेंपरेरी व्यवस्था होगी, जिसमें यूक्रेन की आर्मी को बस सांस लेने की मोहलत मिल जाएगी. इससे ज्यादा इस सीजफायर का कोई मतलब नहीं है’.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *