महंगाई दर में जोरदार गिरावट, जानें क्या-क्या होगा सस्ते…

दाल और सब्जियों के सस्ते होने से फरवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 3.61% पर आ गई है. यह पिछले 7 महीनों में महंगाई का सबसे निचला स्तर है. जुलाई 2024 में महंगाई 3.54% थी, जबकि जनवरी 2025 में यह 4.31% थी. सांख्यिकी मंत्रालय ने 12 मार्च को महंगाई के ताजा आंकड़े जारी किए.

खाद्य पदार्थों की महंगाई का खुदरा महंगाई दर में लगभग 50% योगदान होता है. महीने-दर-महीने आधार पर खाद्य महंगाई 5.97% से घटकर 3.75% पर आ गई है. ग्रामीण महंगाई 4.59% से घटकर 3.79% और शहरी महंगाई 3.87% से घटकर 3.32% हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *