‘हम नहीं मिलते…’ गोविंदा की बहन ने सुनीता संग तलाक की खबरों पर दिया रिएक्शन, बताया कैसा है माहौल

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के अलगाव की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं। चर्चा है कि सुनीता ने छह महीने पहले ही गोविंदा को तलाक का नोटिस भेज दिया था। पिछले दिनों सुनीता का एक बयान भी काफी चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने बताया कि वह और गोविंदा सालों से अलग-अलग रह रहे हैं। लेकिन, अब सुनीता ने इन खबरों को गलत बताया है। सुनीता का कहना है कि ‘मुजे और गोविंदा को कोई अलग नहीं कर सकता।’ इस बीच गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना ने भी इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।

हाल ही में आईएएनएस के साथ बातचीत में कामिनी खन्ना ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक पर चुप्पी तोड़ी, लेकिन गोविंदा और अपने व्यस्त शेड्यूल का हवाला देते हुए ज्यादा कुछ नहीं कहा। कामिनी ने कहा- ‘नहीं, मुझे ज्यादा इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं बिजी रहती हूं और वे भी बहुत व्यस्त रहते हैं। हम बहुत कम मिलते हैं, इसलिए मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं इस टॉपिक पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकती क्योंकि इसमें दोनों परिवार शामिल हैं और मैं दोनों से बहुत प्यार करती हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *