चमोली एवलांच का रेस्क्यू खत्म, 46 मजदूर सुरक्षित निकले बाहर और 8 की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के पास स्थित माणा पास क्षेत्र में शुक्रवार (28 फरवरी) को हुए भीषण हिमस्खलन के बाद बचाव कार्य खत्म हो चुका है. इस हादसे में कुल 54 मजदूर फंस गए थे, जिनमें से 46 मजदूरों को रेस्क्यू अभियान में सुरक्षित निकाल लिया है और 8 श्रमिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

रविवार को सेना आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें हेलीकॉप्टर और थर्मल इमेजिंग कैमरों की मदद से बचाव कार्य में जुटी रहीं. सेना के सात और एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर राहत कार्यों में लगे हैं. लेफ्टिनेंट कर्नल अंकित कुमार मिश्रा के अनुसार श्रमिकों की खोज के लिए लगातार प्रयास जारी रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *