राहुल नहीं चाहते थे PM बनें सोनिया गांधी, कांग्रेसियों की ही एक बात बुरी लगी

सोनिया गांधी की किताब Belonging: a journey of love बाजार में आ चुकी है। इसके साथ ही किताब में दर्ज सियासी किस्सों पर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो चुका है। इसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह उनके बच्चों राहुल और प्रियंका गांधी ने पहले ही तय कर लिया था कि वह प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी। साथ ही उन्होंने तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को लेकर भी स्थिति साफ की है।

साल 2004 में मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाए जाने के फैसले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं चलती रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंह को चुने जाने की बड़ी वजह साल 1991 में अर्थव्यवस्था को लेकर लिए गए फैसलों को माना जाता है। माना जाता है कि उनकी तरफ से लिए गए फैसले UPA यानी यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस के उन नेताओं को संतुष्ट करने में मदद मिलेगी, जो वाम दलों की तरफ से बाहर से समर्थन मिले जान के चलते चिंता जता रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *