सोशल मीडिया पर फेम कमाने और वायरल होने के चक्कर में कई यूजर किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। ताजा मामला भारतीय रेल से जुड़ा है, जहां एक शख्स को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि शख्स कौन है। साथ ही रेलवे की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट एक वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक खुले आम ट्रेन की सीटों को फाड़ रहा। मामला ट्रेन के सामान्य कोच का लग रहा है। यह साफ नहीं है कि घटना किस ट्रेन की है और न ही स्थान को लेकर जानकारी स्पष्ट हो सकी है। सोशल मीडिया यूजर इस युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स युवक को ‘गद्दार’ करार दे रहे हैं।