ट्रंप की धमकी, ‘ईरान पर बम बरसाकर उसे पाषाण युग में पहुंचा देंगे’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर धमकी दी है कि अमेरिका आने  वाले हफ़्तों में ईरान पर बमबारी करेगा और उसे ‘पाषाण युग’ में पहुँचा देगा. ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में भी ईरान को ऐसी धमकी दी थी. भारतीय समयानुसार गुरुवार की सुबह व्हाइट हाउस में अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हम अगले दो से तीन हफ़्तों में उन (ईरान) पर बहुत बड़ा हमला करने जा रहे हैं. हम उन्हें वापस पाषाण युग में पहुँचा देंगे, जो उनकी जगह है.”

ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका अगले दो-तीन हफ़्तों में ईरान से निकल जाएगा. ट्रंप प्रशासन ने ईरान युद्ध शुरू होने के समय कहा था कि संघर्ष चार से छह हफ़्तों से ज़्यादा नहीं चलेगा.ट्रंप ने अपने 19 मिनटों के संबोधन में ये दावा किया कि ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध का मक़सद पूरा होने के बेहद क़रीब है.

ट्रंप के भाषण के फ़ौरन बाद तेल की क़ीमतों में उछाल आई और एशियाई बाज़ारों में भी गिरावट दर्ज की गई.ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, “हम इसराइल का और मिडिल ईस्ट के अपने बाक़ी सहयोगियों जैसे सऊदी अरब, बहरीन, क़तर, कुवैत और यूएई को उनके सहयोग के लिए शुक्रिया अदा करते हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *