‘राघव चड्ढा BJP में जा सकते हैं, वह दबाव में’, आतिशी और भगवंत मान ने अपने पुराने साथी के बारे में किया बड़ा दावा

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने शुक्रवार अपने सहयोगी और साथी नेता राघव चड्ढा के बारे में दावा करते हुए कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनके दावों का समर्थन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी किया है। राघव चड्ढा की आलोचना करते हुए मान ने कहा कि वह दबाव में काम कर रहे थे और उन्होंने आप आदमी पार्टी (AAP) के रुख के विपरीत काम किया है। वहीं बीजेपी ने राज्यसभा में AAP के उपनेता पद से राघव चड्ढा को हटाए जाने पर इसे उनकी पार्टी का आंतरिक मामला बताया साथ ही कहा कि उन्हें सदन में बोलने से रोकना गलत है।

राघव चड्ढा सवाल पूछने से क्यों डरते हैं-आतिशी
आप विधायक आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने राघव चड्ढा का नाम लेते हुए कहा, आप सरकार से सवाल पूछने में क्यों डरते हैं। आज हमारे लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है। हमारी आंखों के सामने चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके पश्चिम बंगाल का चुनाव चुराया जा रहा है। लेकिन आप उस पर सवाल नहीं उठाते हैं। आप उस पर बोलने से डर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *