उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना को सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने अंजाम दिया था। हत्या की पूरी योजना महीनों पहले बनाई गई थी और इसे बेहद चतुराई से अंजाम दिया गया। हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने सौरभ के शव के 15 टुकड़े कर उन्हें एक ड्रम में डाल दिया। पहले उनकी योजना थी कि शव को मिट्टी से ढककर उस पर पौधा लगाया जाए, जिससे किसी को शक न हो। लेकिन बाद में जब उन्हें लगा कि शव से बदबू आ सकती है तो उन्होंने ड्रम में सीमेंट डालकर उसे पूरी तरह सील कर दिया।
इस खौफनाक हत्याकांड के बाद पुलिस ने मुस्कान और साहिल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेशी के दौरान दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। वहीं, जेल में साहिल पर अन्य कैदियों ने हमला भी किया है। इस निर्मम हत्या ने पूरे देश को सकते में डाल दिया है और लोग इसकी कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।