जानकारी के अनुसार, नाइजीरिया सरकार ने लगभग 10 साल बाद GDP कैलकुलेशन के तरीके को अपडेट किया है. जिससे नए और उभरते सेक्टरों को भी GDP में शामिल किया जा सका, और आंकड़े कहीं अधिक सटीक बन गए.
नई गणना के मुताबिक, नाइजीरिया की 2024 की GDP करीब N372.82 ट्रिलियन यानि लगभग 244 बिलियन डॉलर हो गई है. यह पहले के वर्ल्ड बैंक अनुमान (187.76 बिलियन डॉलर) से काफी ज्यादा है.