पीएम मोदी ने ब्रिटेन में अनुवादक के अटकने पर दिखाया सहज अंदाज

लंदन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर के बीच हाल ही में लंदन में हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक दिलचस्प और सहज क्षण देखने को मिला। जब संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवालों और नेताओं के जवाबों का अनुवाद किया जा रहा था, तब महिला अनुवादक कीर स्टार्मर की अंग्रेजी का हिंदी में अनुवाद करते वक्त अटक गई।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सहज रूप से कहा, “कोई बात नहीं, आप चिंता मत कीजिए…हम बीच-बीच में अंग्रेज़ी शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की इस टिप्पणी के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर उनके इस अंदाज पर फिदा हो गए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं।” यह पल दोनों नेताओं के बीच अच्छे आपसी तालमेल और सहजता को दर्शाता है, जो उनके द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास और सहयोग का संकेत भी देता है। उनका यह बयान दर्शाता है कि भाषा की बाधा दोनों नेताओं के बीच संवाद में कोई रुकावट नहीं बन रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *