छोटे बच्चों की हरकतें काफी प्यारी होती हैं। मासूमियत के साथ वो दिल खोलकर इतना प्यार देते हैं कि हर किसी का दिल जीत लेते हैं। लद्दाख के एक छोटे से बच्चे का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका दिन बना देगा। महज दो-ढाई साल का यह बच्चा खुलकर हंसते और मस्ती करते नजर आता है। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
इस वीडियो को शफीरा एस ने शेयर किया है। पोस्ट में आप देखेंगे कि बच्चा हंसते हुए शफीरा के पास आता है और उसे खेलने के लिए अपना बैट-बॉल देता है। शफीरा जब उसके सामने गिरने का नाटक करती है तो वो भी बड़े प्यार से ऐसा ही करता है और खूब हंसता है। उसे हंसता देखकर आप भी हंस पड़ेंगे। शफीरा जब उसे कहती है कि वो जा रही है तो बच्चा काफी निराश हो जाता है।