पूर्णिया, 24 सीटों वाले सीमांचल ने इस बार जनादेश बहुत साफ दिया है. जनता ने एनडीए को भारी भरोसा सौंपते हुए 14 सीटें उसके नाम कर दी हैं. जबकि AIMIM ने अपनी पुरानी पकड़ दोहराते हुए फिर 5 सीटें जीत ली हैं. पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिले- पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज इस बार भी एक अलग राजनीतिक संदेश देकर सामने आए हैं.
24 सीटों में राजद को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा है. कांग्रेस को चार सीट मिली हैं. वीआईपी पूरी तरह आउट हो चुकी है. वहीं AIMIM ने फिर 5 सीट जीतकर अपनी 2020 की कामयाबी दोहराई है. चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया कि सीमांचल में राजद और महागठबंधन को जनता ने इस बार भी जोरदार झटका दिया है.