के इंतजार के बाद आईपीएल का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का जश्न जारी है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाड़ियों ने हजारों फैंस के बीच विक्ट्री लैप लगााय. इस दौरान कोहली ने कहा कि टीम की यह जीत फैंस को समर्पित है. इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की. विधानसभा के बाहर एक विशेष कार्यक्रम में आरसीबी के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा सम्मानित किया गया. आरसीबी के जीत के जश्न के बीच एक दुखद खबर सामने आ रही है. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मेन गेट के पास भगदड़ मची है जिसमे एक महिला समेत 11 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीतने के बाद, फ्रैंचाइज़ी ने भव्य समारोह की योजना बनाई है. RCB बेंगलुरु की सड़कों पर एक खुली बस परेड आयोजित करने के लिए तैयार है, जिसमें विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी मौजूद होंगे. खिलाड़ियों को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक अलग समारोह में सम्मानित किया जाएगा.