तेलुगु टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सीनियर अभिनेत्री जया वाहिनी, जिन्हें वासवी उर्फ पद्मा के नाम से भी जाना जाता था का बुधवार को उनके होमटाउन विजयनगरम में निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं और इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से न सिर्फ फिल्म और टीवी जगत, बल्कि उनके प्रशंसकों के बीच भी शोक की लहर दौड़ गई है। एक्ट्रेस कराटे कल्याणी ने सोशल मीडिया के जरिए वाहिनी के निधन की जानकारी साझा की, जो तेजी से वायरल हो रही है।