नई दिल्ली, देशभर में अप्रैल के महीने से लोकसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो जाएगी. लोकसभा चुनावों की आहट के बीच ईवीएम पर भी चर्चा शुरू हो गई है. भारत में वोटिंग के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया जाता है. क्या आप जानते हैं भारत देश में पहली बार कब ईवीएम से वोटिंग शुरू हुई और कौन से राज्य में पहली बार हुई थी ईवीएम से वोटिंग. EVM यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन. भारत में EVM को बनाने का काम दो सरकारी कंपनियों के पास है. ये कंपनियां हैं बेंगलुरु स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL). EVM में दो यूनिट होती है. एक कंट्रोल यूनिट और दूसरी बैलेट यूनिट. कंट्रोल यूनिट चुनाव अधिकारी दबाता है. ये बटन दबाते ही बैलेट यूनिट एक्टिव हो जाती है और वोट डाला जाता है. वोट डालने के बाद बीप की आवाज आती है, जिससे पता चलता है कि वोट डल चुका है.