बलिदान दिवस को समर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय समिति एक विशाल कार्यक्रम आयोजित

जालंधर, (संजय शर्मा)- पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से भारत माता के महान सपूत शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस को समर्पित  23 मार्च तक चलने वाले शहीदों की धरती पंजाब को नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए संकल्प दिवस के रूप में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है उसी कड़ी में आज होशियारपुर रोड विलियम पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल सुदेश शर्मा जी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने भगत सिंह, राजगुरु, व सुखदेव के चित्र पर संकलप लिया की शहीदों के पदचिन्हों पर चल कर पंजाब की धरती को नशा मुक्त व भ्र्ष्टाचार मुक्त बनाने के लिया अपना अपना योगदान देने हेतु संकलप लिया।  इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संजीव शर्मा ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की युवा शक्ति उसकी रीड होती है क्योंकि युवा का चिंतन कार्य हमेशा सकारात्मक होता है वह किसी भी अवरोध की चिंता नहीं करते बस केवल आवश्यकता है उनको दिशा दिखाने की। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब के अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ऐसे कार्यक्रम इसीलिए करता है कि देश की युवा पीढ़ी को पता चल सके की कैसे कैसे महान क्रांतिकारियों ने भारत माता को आजाद करने के लिए कितने कितने कष्ट झेले हैं और कहां की आज का युवा ऐसे महान क्रांतिकारियों के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करें यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पवन ठाकुर ने कहां की पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच द्वारा यह जो चलाई मुहिम है यह एक अच्छा कदम है ऐसे कार्य वही लोग कर सकते हैं जिसे मातृभूमि से प्यार हो। इस अवसर पर मैडम अमनदीप कौर ने अतिथियों का धन्यवाद किया इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल गुरमीत कौर नवदीप कौर शीतल शर्मा रजनी देवी डिंपल संजय कुमार संजय कुमार नवीन कुमार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *