बिहार में बने जूते पहनकर जंग लड़ रही रूसी सेना

भारत का रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 में 1.27 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जिसमें 2014-15 की तुलना में 174 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. यह आंकड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ सपने को साकार करता दिख रहा है. रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में रक्षा निर्यात भी रिकॉर्ड 21,083 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक दशक में 30 गुना बढ़ गया है. इसके तहत भारत 100 से ज्यादा देशों को रक्षा उपकरण भेजता है.

भारत अब वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने के लिए 2029 तक रक्षा उत्पादन में 3 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य लेकर चल रहा है. साथ ही इसका लक्ष्य 2029 तक रक्षा निर्यात को 50 हजार करोड़ रुपये तक बढ़ाना है. रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा बजट में 2013-14 के 2.53 लाख करोड़ रुपये से 2025-26 में 6.81 लाख करोड़ रुपये तक की वृद्धि, इस बात को दर्शाती है कि रक्षा बजट में सैन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर फोकस किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *