हैदराबाद की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को कैसे रोकेंगे ऋषभ पंत?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का 7वां मुकाबला आज (27 मार्च) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

पहले मैच में हार का सामना करने वाली ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम को सनराइजर्स के बल्लेबाजों से निपटना होगा, जो किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं. पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स की टीम ने इस सीजन में भी अपने आक्रामक अंदाज बरकरार रखे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *