अमेरिका-ईरान की जंग का शिकार बना एक और भारतीय जहाज

अमेरिका और ईरान दोनों एक-दूसरे के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति भयावह हो गई है. इसी बीच ओमान के तट के पास एक और भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर हमला हुआ है. इस जहाज पर 20 से ज्यादा नाविक सवार हैं. इससे पहले ‘MT सेटेबेलो’ जहाज पर हमला हुआ था. जिसपर 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे, जिसमें 21 को बचा लिया गया था. जबकि 3 लोगों की मौत हो गई थी.

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज के फनल और इंजन रूम में आग लग गई है, जिससे जहाज को नुकसान पहुंचने की आशंका है. जहाज पर भारतीय नाविक मौजूद हैं. हालांकि, भारतीय क्रू सदस्यों की संख्या या उनकी सुरक्षा के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. समुद्री सुरक्षा एजेंसियां ​​और संबंधित अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *