निरंतर प्रगति के लिए दीपाली बगरिया की अध्यक्षता में मंदिर में विशेष प्रार्थना

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर उनकी दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति के लिए मंडल अध्यक्ष दीपाली बगरिया की अध्यक्षता में मंदिर में विशेष प्रार्थना एवं अरदास की गई। इस अवसर पर प्रसाद वितरित कर सभी की सुख-समृद्धि एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बनने पर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा दीपाली बगरिया का सम्मान भी किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की कामना की।

कार्यक्रम में राहुल जमवाल, सुशील चौहान, मोहित त्रेहन, सुनील दत्त एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *