कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार (1 जुलाई) को अग्निवीर योजना को खत्म करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्ष को दरकिनार कर दिया गया है। खड़ने सत्तारूढ़ पार्टी पर केवल नारे देने और विकास कार्य न करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि RSS की विचारधारा ने “हमारे संस्थानों पर कब्जा कर लिया है”। उनकी टिप्पणी के जवाब में बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसे कांग्रेस नेता का “बहुत गैर-जिम्मेदाराना” बयान बताया। साथ ही कहा कि इस टिप्पणी को हटा दिया जाना चाहिए। राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने भी खड़गे के बयान पर आपत्ति जताई और कहा कि “इस हिस्से को हटा दिया गया है”। खड़गे ने कहा कि हमारे शिक्षण संस्थाओं पर पिछले 10 सालों में RSS और बीजेपी के लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस पर आपत्ति जताते हुए सभापति धनखड़ ने कहा कि आपके इस बयान को एक्सपंज करता हूं और इसका कारण भी बताता हूं। राज्यसभा सभापति ने कहा कि क्या किसी संस्था का सदस्य होना अपराध है? अगर कोई RSS का सदस्य है तो वह कोई अपराध है क्या? उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा उनमें योग्यता देख सकते हैं आप… नथिंग विल गो ऑन रिकॉर्ड…इससे नाराज खड़गे ने कहा कि ये मनुवादी है। ये खतरनाक है। इस पर सभापति ने कहा- नथिंग विल गो ऑन रिकॉर्ड…।