राकेश राठौर के नेतृत्व से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को मिलेगी नई मजबूती : भाजपा नेता

जालंधर, भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर का केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर नेताओं ने राठौर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर आए हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि राकेश राठौर लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनका व्यापक राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत संवाद भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में राठौर के नेतृत्व से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर राकेश राठौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, ललित यादव बब्बू, रविंद्र सोनकर, भूपिंदर अनु, जरनैल सिंह डिंपला, अभिषेक अनेजा, इंदु अग्रवाल, विपन यादव, चेतन शर्मा, भरत कुमार, मनजीत सिंह मिता, भवनीत सिंह, राज घूमन, मुकेश अग्रवाल, अश्वनी गोल्डी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने विश्वास जताया कि राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा भाजपा आगामी चुनावों में और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *