बालाजी मंदिर समिति द्वारा भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू का सम्मान समारोह आयोजित

जालंधर, 06 अगस्त 2026। श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर, बाज़ार शेखां, जालंधर समिति द्वारा भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री रिंकू को पुष्पगुच्छ, सिरोपा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।समिति के प्रधान राजीव ग्रोवर (बुल्ला) ने कहा कि सुशील कुमार रिंकू का भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोनयन जालंधर एवं पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री रिंकू अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के बल पर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *