Raju Srivastav की प्रेयर मीट में बुरी तरह टूटीं पत्नी शिखा, कहा- मेरी तो जिंदगी चली गई…

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे. वह हार्ट अटैक आने के बाद से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे. उनकी हालत में सुधार बहुत कम हो रहा था. दिल्ली के एम्स अस्पताल में राजू श्रीवास्तव का इलाज 41 दिनों तक चला. वहां उन्होंने आखिरी सांस ली. 22 सितंबर को राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था. रविवार को मुंबई में राजू श्रीवास्तव की प्रेयर मीट रखी गई थी. जहां कई बॉलीवुड और टीवी के सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे. राजू श्रीवास्तव का परिवार इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है. प्रेयर मीट में राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव बुरी तरह टूट गईं. जिसके बाद उनकी बेटी उन्हें संभालती नजर आईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *