शुभमन गिल अचानक से अपनी कप्तानी में रन बनाना तो भूल ही गए हैं, साथ ही वे मैदान पर भी कुछ ऐसे फैसले ले रहे हैं, जो किसी की भी समझ से परे हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में दो दिन का खेल हो गया है, लेकिन अभी तक किसी भी टीम का पलड़ा भारी नहीं है। इस बीच दूसरे दिन जब टीम इंडिया गेंदबाजी कर रही थी, तब शुभमन गिल ने कुछ ऐसा किया, जो किसी को समझ में नहीं आया। सवाल ये उठने शुरू हो गए हैं कि आखिर वो खिलाड़ी टीम में किसलिए शामिल किया गया है।
मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया की पूरी पारी केवल 358 रन पर ही सिमट गई। साई सुदर्शन टीम के सवोच्च स्कोरर रहे, उन्होंने 151 बॉल पर 61 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक पूरे किए, हालांकि शतक कोई भी बल्लेबाज नहीं लगा सका। इसके बाद टीम इंडिया की गेंदबाजी आई।