खाने-पीने से लेकर दैनिक जरूरतों के सामान के दाम रोज आसमान छू रहे हैं. इसकी एक मुख्य वजह ईंधन की बढ़ती कीमतें हैं. देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल का दाम 100 से 115 रुपये प्रति लीटर के बीच चल रहा है. वहीं डीजल का दाम भी दाम भी 100 के पार पहुंच चुके हैं. ईंधन के बढ़ते दाम सरकार और आम जनता दोनों के लिए मुसीबत बन गए हैं, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की संभावना दूर-दूर तक नहीं दिख रही है. बाजार पर नजर रखने वाली और क्रेडिट रेटिंग करने वाली अग्रणी कंपनी गोल्डमैन सॉक्स ने अनुमान जताया है कि अगले साल भी ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. अगले साल पेट्रोल के दाम 150 रुपये और डीजल के दाम 140 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच सकते हैं.