क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान के बाद मुनमुन धमेचा रिहा, सैनिटरी पैड्स में पिल्स छिपाने का लगा था आरोप

मुंबई, मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमेचा को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। तीनों को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। 30 अक्टूबर को आर्यन खान जेल से रिहा हो गए थे लेकिन अरबाज और मुनमुन को रात जेल में ही बितानी पड़ी। अब इस केस में मुनमुन धमेचा जेल से रिहा हो गई हैं। वह बाइकुला जेल में बंद थीं। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 14 शर्तों के साथ जमानत दी थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि तीनों को समान राशि की एक या दो जमानत के साथ एक लाख के निजी मुचलके पर रिहा किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *