पटना, बिहार की राजधानी पटना के चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड ने सियासत से प्रशासन तक की नींद उड़ा दी है. इस कांड की जांच अब जेल तक पहुंच चुकी है. इसी सिलसिले में पटना के बेउर जेल में उच्चस्तरीय छापेमारी हुई. भारी पुलिस बल के साथ पटना जोन के आईजी जितेंद्र राणा और आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह बेउर जेल पहुंचे थे. छापेमारी के दौरान जेल के भीतर से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया