Pathankot में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज, सुबह शाम हो रही फॉगिंग

पठानकोट, पंजाब के पठानकोट जिले में डेंगू के आए दिन पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. शुक्रवार को दो और डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले. इनमें एक बच्ची भी शामिल है जो कि पठानकोट के ग्रामीण एरिया के रहने वाले हैं. इससे पहले 1 हफ्ते के दौरान जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है. इसी को देखते हुए नगर निगम की ओर से रोजाना 8 वार्डों में सुबह शाम फॉगिंग शुरू कराई गई है. सेहत विभाग की तरफ से भी डेंगू से निपटने के लिए इस साल पूरे प्रबंध किए गए हैं. पठानकोट जिले में डेंगू से निपटने के लिए पठानकोट सिविल अस्पताल में प्रशासन की ओर से पूरे प्रबंध किए गए हैं. नगर निगम की ओर से रोजाना 8 वार्डों में सुबह शाम फॉगिंग की जा रही है. इसके साथ ही 5 किलोमीटर के रोड पर भी मशीन से फॉगिंग करवाई जा रही है. वहीं सेहत विभाग की ओर से अब तक 12,745 घरों में चेकिंग की गई है. उन्होंने बताया कि 32 जगहों पर डेंगू का लारवा मिला है. सेहत विभाग की ओर से रोजाना डेंगू का लारवा चेक करने के लिए 8 टीमों का गठन किया गया है जबकि निगम 7 टीमों के जरिए फॉगिंग करवा रहा है. सेहत विभाग की टीमें मोहल्लों में और लोगों के घरों में जाकर लारवा की जांच कर रही हैं. जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *