महिला के साथ की यह शर्मनाक हरकत

जालंधर, जच्चा-बच्चा सिविल अस्पताल परिसर की तरफ जाने वाली बिल्डिंग में देर रात एक शराबी ने नशे की हालत में पानी की बोतल भरने वाली महिला का हाथ पकड़ लिया जिससे हंगामा हो गया। इस दौरान पास गुजर रहे लोगों ने शराबी को काबू कर उसकी छित्तरपरेड़ की। लोगों का गुस्सा देखकर शराबी ने गाना गाते हुए कहा कि दीदी तेरा देवर दीवाना…माफ करे, यह मेरी गलती है। उसकी पत्नी अस्पताल में दाखिल थी, उसने बेटे को जन्म दिया है, इसलिए उससे शराब के नशे में ऐसा काम हो गया। शराबी की बातें सुनकर उसे बुरा भला कहने वाले हंसे और उसे माफ कर दिया। गौर हो कि सिविल अस्पताल में देर रात के समय कुछ गर्भवती महिलाओं की डिलवरी के बाद उनके पति शराबी हालत में लोगों से विवाद भी करते हैं। कई बार को अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मचारी ऐसे लोगों के वार्ड से बाहर का रास्ता भी दिखाते हैं। सिविल अस्पताल की मेडिकल सुपरिटैंडैंट ने लोगों से अपील की कि सिविल अस्पताल लोगों के इलाज के लिए हैं, ऐसी हरकतें न करें। परंतु दुख की बात है कि कुछ लोग अस्पताल में शराबी पीकर जा आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *