शार्दुल ठाकुर या कुलदीप नहीं, इरफान पठान ने इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का किया आग्रह

भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के बिना भी इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की और इस टीम के गेंदबाज 20 विकेट लेने में सफल रहे थे। दूसरे टेस्ट मैच में आकाशदीप और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी शानदार रही थी और अब तीसरे टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में एंट्री होगी और ऐसा कप्तान शुभमन गिल पहले ही साफ कर चुके हैं।

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में लगभग तय है कि टीम इंडिया में तेज गेंदबाज के रूप में बुमराह, आकाशदीप और सिराज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या भारत अपनी टीम में एक और तेज गेंदबाज को शामिल करने के लिए तैयार है। लॉर्ड्स की पिच की शुरुआत तस्वीरों से पता चलता है कि यहां पिच पर घास थोड़ी हरी है और इसका मतलब ये है कि यहां गेंदबाजों के लिए मूवमेंट और स्पीड होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *