नाराजगी के बाद बैकफुट पर बाबा बागेश्वर और अनिरुद्धाचार्य, मांगी माफी

उत्तर प्रदेश के मथुरा के प्रसिद्ध रसिक संत प्रेमानंद महाराज को लेकर रोजाना कोई न कोई सुर्खियां बन रही हैं. जब से मथुरा की एक सोसायटी के लोगों ने प्रेमानंद महाराज की यात्रा का विरोध किया है तब से लगातार कोई न कोई बयानबाजी सामने आ रही है. वृंदावन में हुए एक विरोध प्रदर्शन के बाद प्रेमानंद महाराज की चर्चाओं का माहौल इस कदर गर्म होगा शायद ही किसी ने सोचा होगा. बता दें की प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा की गतिविधियों का विरोध होने के बाद महाराज ने अपनी पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया था.

पदयात्रा बंद होने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दी गई थी. उसके बावजूद भी प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा निकाली गई हालांकि उसमें कुछ परिवर्तन जरूर दिखाई दिए. जिसको लेकर उनके समर्थक काफी नाराज थे. प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के विरोध की बात जब देश के कुछ बड़े संतो तक पहुंची तो उन्होंने भी अपनी बयान बाजी शुरू कर दी. जिसके बाद वृंदावन शहर में मामला और ज्यादा गरमाने लगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *