कोविड-19 जैसी तैयारी को लेकर फरमान जानें लक्षण बचाव और इलाज

पटना, बिहार सरकार ने चीन में फैल रहे एचएमपीवी वायरस से निपटने के लिए कमर कस ली है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र के निर्देशों के बाद सभी जिलों को कोविड-19 जैसी तैयारी करने को कहा है। इस वायरस से सांस की तकलीफ होती है। इसके लिए अभी कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। इसलिए बचाव और लक्षणों के आधार पर इलाज जरूरी है। ज्यादा पानी पीना, आराम करना, दर्द और सांस की तकलीफ की दवा लेना और जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन देना शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *