35 साल की जवान लड़की को वृद्धाश्रम में एक 80 साल बुजुर्ग से प्यार

आदमी प्यार में अंधा हो जाता है. प्रेम जाति, धर्म, समुदाय नहीं देखता. अब तो वक्त ऐसा आ गया है कि प्यार, उम्र और लिंग भी नहीं देखता है. अमेरिका की एक लड़की ने इस बात को साबित कर दिया है. 35 साल की एक जवान लड़की को एक वृद्धाश्रम में एक 80 साल का बुजुर्ग (35 year old woman loves 80 year old man) मिला. उसे देखते ही लड़की को प्यार हो गया. वो उसे अपने साथ घर ले आई, और अब वो उससे शादी करने जा रही है.

महिला को काफी ट्रोल किया जाता है, पर उसे अब इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता है.रिपोर्ट के अनुसार 35 साल की टिफनी गुडटाइम (Tiffany Goodtime) का एक टिकटॉक अकाउंट है जिसपर वो अपनी लाइफ से जुड़ी फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. टिकटॉक पर वो अपने रिलेशनशिप के बारे में भी खूब बताती हैं. आपको बता दें कि टिफनी विसकॉन्सिन की रहने वाली हैं. उन्हें अपने पिता की उम्र के एक शख्स से प्यार है. एक वीडियो में टिफनी ने बताया कि उन्हें अधेड़ उम्र के मर्द ही पसंद आते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *