Kacha Badam सिंगर भुबन बड्याकर ने लिया फैसला, बादाम नहीं बेचेंगे

कच्चा बादाम सिंगर भुबन बड्याकर की अब आंखे खुल गई हैं. हाल ही में उन्होंने एक बड़ा बयान दिया हैं. भुबन बड्याकर  ने कहा है कि वे फिर से बादाम बेचेंगे.अचानक मिल रही लोकप्रियता के प्रभाव में आकर भुबन ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह सेलिब्रिटी बन गए हैं, लेकिन शायद भुबन को इस बात का अंदाजा हो गया है कि सेलिब्रिटी बनना इतना आसान भी नहीं हैं.भुबन बड्याकर ने फैसला लिया कि वह अब बादाम नहीं बेचेंगे क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं तो उनका मजाक उड़ाया जाएगा.लोगों का कहना है कि इसी काम की वजह से आज दुनिया उन्हें जानती है इसलिए उन्हें बादाम बेचने में कोई शर्म नहीं आनी चाहिए.बता दें कि भुबन बड्याकर पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. उन्होंने अपने एक्सीडेंट पर ही नया गाना बना डाला. इस गाने के बोल हैं ‘अमार नूतन गाड़ी यानी ‘मेरी नई गाड़ी. इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है.एक यूजर ने भुबन के गाने पर कमेंट करते हुए लिखा है-एक्सीडेंट के बाद मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है. एक ने लिखा है- बस यहीं तक सफर था, अब तुम्हारी हालत भी रानू मंडल के जैसी हो जाएगी। वहीं एक यूजर ने लिखा है- फेमस होने के लिए क्या कुछ भी गाओगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *