इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच चल रही जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। हमास की तरफ से इस युद्ध में पूर्ण सीज़फायर की इच्छा जाहिर की गई है, लेकिन इज़रायल की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर इज़रायली सेना के हमलों का सिलसिला बरकरार है, जिससे फिलिस्तीनियों में खौफ का माहौल है। मंगलवार को देर रात और बुधवार तड़के सुबह इज़रायली सेना ने एक बार फिर गाज़ा में हवाई हमले करते हुए कहर बरपा दिया।