ट्रंप से मीटिंग में क्या ज़ेलेंस्की पर रूस को अपनी ज़मीन सौंपने का दबाव है?

इस साल की शुरुआत में अपना राष्ट्रपति पद का दूसरा कार्यभार संभालने के कुछ ही सप्ताह बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की को ‘तानाशाह’ कहा था.

उन्होंने ये भी कहा था कि ज़ेलेंस्की की वजह से दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है. फिर आया 28 फ़रवरी का दिन, जब ओवल ऑफ़िस में ज़ेलेंस्की की मेज़बानी कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उप राष्ट्रपति जे डी वेंस ने उनके प्रति बेहद तल्ख़ रवैया अख़्तियार किया और कैमरे के सामने ही उन पर आरोप लगा दिया कि वो यूक्रेन वॉर को रुकने ही नहीं देना चाहते. ट्रंप ने कह दिया कि ज़ेलेंस्की को अगर अमेरिकी मदद ना मिली होती तो वो यूक्रेन को रूस के हाथों गंवा चुके होते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *