‘अंगूरी भाभी’ के नाम से मशहूर शुभांगी अत्रे ने एक बार एक इंटरव्यू में पूर्व दिवंगत पति पीयूष पूरे की शराब की लत के बारे में बात की थी।शुभांगी ने बताया था कि वह पीयूष को स्कूल के दिनों से जानती थीं और डेट कर रही थीं पर शराब की लत का शादी के बाद पता चला था। उन्होंने सोचा सब जिम्मेदारियां आने पर सही हो जाएगा, पर हालात बिगड़ते चले गए।
शुभांगी अत्रे ने वैसे तो अपने करियर में काफी टीवी शोज किए, पर वह ‘भाबीजी घर पर हैं!’ से घर-घर मशहूर हुईं। इसमें निभाए अंगूरी भाभी के किरदार ने उन्हें जबरदस्त स्टारडम दिलाया। हालांकि, पिछले कुछ साल उनके लिए काफी उथल-पुथल और दर्दभरे रहे। निजी जिंदगी में काफी तकलीफें झेलीं और फिर 2025 में तलाक हो गया, फिर कुछ ही महीने बाद पूर्व पति का निधन भी हो गया। शुभांगी अत्रे ने पूर्व पति पीयूष पूरे के साथ शादी के 22 साल गुजारे थे। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने शादी को संभालने की काफी कोशिश की थी, लेकिन पति की शराब की लत ने सब खराब कर दिया। शुभांगी अत्रे ने बताया था कि उन्हें पीयूष पूरे की शराब की लत के बारे में कब पता चला था।