‘शादी के बाद पता चला वो शराब पीते हैं’, जब पूर्व पति के लिए शुभांगी अत्रे बोलीं

शुभांगी अत्रे ने वैसे तो अपने करियर में काफी टीवी शोज किए, पर वह ‘भाबीजी घर पर हैं!’ से घर-घर मशहूर हुईं। इसमें निभाए अंगूरी भाभी के किरदार ने उन्हें जबरदस्त स्टारडम दिलाया। हालांकि, पिछले कुछ साल उनके लिए काफी उथल-पुथल और दर्दभरे रहे। निजी जिंदगी में काफी तकलीफें झेलीं और फिर 2025 में तलाक हो गया, फिर कुछ ही महीने बाद पूर्व पति का निधन भी हो गया। शुभांगी अत्रे ने पूर्व पति पीयूष पूरे के साथ शादी के 22 साल गुजारे थे। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने शादी को संभालने की काफी कोशिश की थी, लेकिन पति की शराब की लत ने सब खराब कर दिया। शुभांगी अत्रे ने बताया था कि उन्हें पीयूष पूरे की शराब की लत के बारे में कब पता चला था।

शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन लीवर की गंभीर बीमारी के कारण हुआ। शराब की लत के कारण उनका लीवर डैमेज हो गया था। अप्रैल 2025 में उनका निधन हो गया था। शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे स्कूल के दिनों से दोस्त थे और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। शुभांगी अत्रे ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब उनके लिए शादी का रिश्ता आया, तो घरवालों से उन्होंने पीयूष को मिलाया और फिर उनकी शादी हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *