ढाका, शेख हसीना की सरकार को गिराने के बाद मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में शांति लाने के वादे के साथ अंतरिम सरकार की स्थापना की थी। लेकिन पिछले डेढ़ सालों में बांग्लादेश अराजकता की आग में झुलस रहा है।
पिछले डेढ़ सालों में शायद ही कोई महीना होगा जब बांग्लादेश में हिंसा ना हुई हो। शेख हसीना की सरकार के पतन में हिंसक आंदोलन चलाने वाले छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में फिर से आग लगी हुई है। देशभर में हिंसा हो रही है और हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।
बांग्लादेश के कट्टर इस्लामवादियों ने ईशनिंदा का आरोप लगाकर एक हिंदू शख्स की हत्या करने के बाद उसे पेड़े से बांधकर जला डाला। सिर्फ इतना ही नहीं, बांग्लादेश में एक अलग किस्म का पागलपन भी चल रहा है। इस पागलपन के तहत बांग्लादेश में एक वीडियो वायरल है, जिसमें ‘सिराजुद्दौला साम्राज्य’ की फिर से स्थापना का ख्वाब दिखाया जा रहा है, जिसमें भारत के कई हिस्से शामिल हैं।