टॉप 10 में से 8 सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट, कोई और नेता नहीं है आस-पास

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) ने हाल ही में नया फीचर रोल आउट किया है, जिसमें हर महीने किसी देश में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट की लिस्ट दिखाई देती है। यहां भी पीएम मोदी का जलवा बरकरार है। देश और दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय पॉलिटिकल पर्सनैलिटी में शामिल पीएम नरेन्द्र मोदी के ट्वीटर भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए हैं। ट्विटर ने पिछले 30 दिनों में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट्स की लिस्ट जारी कि है, जिसमें टॉप-10 में से 8 ट्वीट पीएम मोदी ने किए हैं। देश के किसी और नेता के ट्वीट इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

X के पिछले 30 दिनों में भारत में पसंद किए गए ट्वीट में से रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पीएम मोदी द्वारा रूसी भाषा में लिखे गीता की प्रति देने वाले ट्वीट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। इस ट्वीट को करीब 23 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। इस ट्वीट की रीच 6.7 मिलियन तक रही है और इसे करीब 29 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *