जापान में सरकार कर्मचारियों को देगी हफ्ते में 3 दिन की छुट्टी

जापान, जापान की राजधानी टोक्यो में बर्थ रेट यानी प्रजनन दर में सुधार लाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है. अगले साल से ऑफिस में यहां 4-वर्किंग डेज के नियम लागू किए जाएंगे.मसलन, अब लोगों को सप्ताह में सिर्फ चार दिन ही काम करना है.

टोक्यो गवर्नर युरिको कोइके ने ऐलान किया कि अगले साल अप्रैल महीने से कर्मचारियों के पास ऑप्शन होगा कि वे सप्ताह में तीन दिन ऑफ ले सकेंगे.

मसलन, पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि लोग अपने बच्चों के पालन-पोषण के चलते बीच में ही अपना करियर छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं. लोगों के बच्चे पैदा न करने के पीछे यह भी एक बड़ा कारण माना जाता है. .

बीते कुछ सालों की नीतियों की वजह से देश का प्रजनन दर बेहद खराब हुआ है.  इसमें सुधार लाने की लिए स्थानीय प्रशासन कई नए तरीके अपनाते रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *