अमेरिकी चेतावनियों की नरजअंदाज करते हुए भारत ने चाबहार बंदरगाह से शिपमेंट बढ़ा दी है। ताजा मामला अफगानिस्तान को राहत सामग्री भेजने का है। यहां हाल ही में आए भूकंप के बाद भारत ने काबुल को मानवीय सहायता के रूप में राहत सामग्री भेजी है। यह खेप चाबहार बंदरगाह के जरिए काबुल पहुंचाई गई, जहां भारतीय अधिकारियों ने इसे अफगान अधिकारियों को सौंपा।
राहत सामग्री में खाद्य सामग्री, वाटर प्यूरीफायर, प्रोटीन पाउडर, टिन की चादरें, स्लीपिंग बैग, स्वच्छता किट, जल भंडारण टैंक, जनरेटर सेट, पारिवारिक टेंट, कंबल और आवश्यक दवाइयां शामिल हैं।