एस.सी. शिक्षार्थियों के लिए 2 सप्ताह का मुफ्त डेयरी प्रशिक्षण कोर्स 14 सितंबर से

जालंधर, डेयरी विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति श्रेणी से संबंधित लाभार्थियों के लिए 2 सप्ताह का मुफ्त डेयरी प्रशिक्षण कोर्स 14 सितंबर 2026 से डेयरी ट्रेनिंग सेंटर, फगवाड़ा में शुरू होने जा रहा है।

डिप्टी डायरेक्टर डेयरी, जालंधर कपिलमीत सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान दुधारू पशुओं की खरीद से लेकर पशु आहार, नस्ल सुधार, देखभाल और उचित विपणन की नवीनतम तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी तथा शिक्षार्थियों को विभागीय साहित्य मुफ्त दिया जाएगा।

योग्यता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले एवं अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति (पुरुष/महिला), जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष हो तथा कम-से-कम पांचवीं पास हों, डिप्टी डायरेक्टर डेयरी, जालंधर लाडोवाली रोड के पास रेलवे फाटक आर.डी.डी.एल. कॉम्प्लेक्स में 7-09-2026 तक अपना योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बचत खाता पासबुक की फोटोकॉपी लेकर फॉर्म भर सकते है।

उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षार्थियों का चयन जिला स्तर पर विभागीय समितियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के उपरांत उम्मीदवारों को 2, 5, 10 और 20 दुधारू पशुओं की खरीद पर विभाग द्वारा 33 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान 3500 रुपये का वजीफा भी दिया जाएगा। उन्होंने योग्य उम्मीदवारों को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 81949-08659, 81959-79844 एवं 73408-86952 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *