इस धरती पर कई ऐसे जीव हैं, जिनके खासियत जानने के बाद हैरानी होती है. आज हम आपको एक ऐसे ही पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आकाश में ही खाता है, आकाश में ही सोता है और लगातार 10 महीने तक उड़ सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि उस पक्षी का नाम क्या है, ऐसे में बता दें कि आकाश में खाने-पीने और सोने वाले रहस्यमयी पक्षी का नाम ‘कॉमन स्विफ्ट’ हैशोध से पता चला है कि ये पक्षी लगातार 10 महीनों तक आकाश में उड़ सकते हैं. ऐसे पक्षी आमतौर पर यूरोप में पाए जाते हैं, जिसे कॉमन स्विफ्ट पक्षी के रूप में जाना जाता है. यह पक्षी काफी हद तक फिंक जैसा दिखता है. यह पक्षी अपनी गति के साथ-साथ उड़ने की क्षमता के लिए भी प्रसिद्ध है. कई लोगों को आश्चर्य होता है कि यह पक्षी कैसे सोता है, जबकि यह लगातार 10 महीने तक उड़ने की क्षमता रखता है.
शोधकर्ताओं ने बताया है कि बहुत अधिक ऊंचाई पर जब ये पहुंच जाता है, तो वहां से धीरे-धीरे उतरते समय यह हल्की झपकी ले लेता है. इतना ही नहीं, तेज उड़ने वाला यह पक्षी आकाश में उड़ने वाले कीटों को पकड़ते हैं और खाते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन बता दें कि ये पक्षी उड़ते समय भी अपने पार्टनर से संबंध स्थापित कर लेते हैं. वैसे तो यह पक्षी 10 महीने तक बिना जमीन को छुए उड़ सकता है, लेकिन कभी-कभी खराब मौसम में यह तेज पक्षी जमीन पर आ जाता है. कॉमन स्विफ्ट का आकार टारपीडो मिसाइल जैसा होता है, तथा इसके पंख तीखे व लंबे होते हैं. सदियों से पक्षी प्रेमी इस पक्षी की उड़ान कौशल से मोहित होते रहे हैं. इस लंबी यात्रा के कारण पक्षी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है. विज्ञान शिक्षक अरूप दत्ता ने बताया कि यह पक्षी जब किसी पेड़ की टहनी या जमीन पर उतरता है तो वह सिर्फ एक से दो घंटे के लिए ही रहता है. इसके बाद उनकी ‘उड़ान’ पुनः शुरू हो जाती है.